एशिया की सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अक्सर अपने परिवार के साथ सुर्खियों में बने होते हैं। साथ ही उनकी खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी भी एक अमीर महिला होने के साथ-साथ मां भी है। अक्सर वह अपने बच्चों के साथ खास समय बिताते हुए नजर आती हैं। मुकेश और नीता अंबानी ने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए हैं। बता दें कि नीता अंबानी अब दादी और नानी बन चुकी है। अक्सर वह अपने नाती पोतों के साथ समय भी बताती है।

दादी की भूमिका निभाती नीता अंबानी

पिछले कुछ इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्मों के बारे में बात कही। उन्होंने अपने परिवार के बारे में भी कुछ किस्से सुनाए। बता दें कि नीता अंबानी एक बिजनेसवूमेन, फिलैंथरोपिस्ट, पत्नी मां और दादी नानी की भूमिका बड़े ही अच्छे से निभाती है।

नीता अंबानी ने बताया कि ‘उनकी ये जर्नी बिल्कुल अलग है, लेकिन अब जिम्मेदारियां पहले से कम है। उनका बेटा आकाश लगातार उन्हें याद दिलाता रहता है कि उन्हें यह ख्याल रखना है कि वह बच्चों की मां नहीं बल्कि दादी है।”

बच्चों को दादी की तरह प्यार करना है

नीता अंबानी ने बताया कि “उनका बेटा आकाश लगातार बोलता रहता है कि मैं आपको यह याद रखना है कि आप मां नहीं है। आपको बच्चों को दादी की तरह प्यार करना है। अपने बच्चों को उनके बच्चों की परवरिश करने के लिए स्पेस भी देना है और उनकी मां नहीं है बल्कि दादी बन बन कर बस प्यार करना है।

इस बार अपने बच्चों को अनुशासन में रहना नहीं सिखाना है। अभी उनके पेरेंट्स की जिम्मेदारी है। अपने बच्चों के समय पर मैं बहुत चिंतित रहती थी। अब दादी के तौर पर मेरा काम है बस बच्चों को प्यार देना।”

बच्चों को स्किल्स सिखाना चाहती है नीता अंबानी

इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि “वह मानती है कि बच्चे अपने आसपास जो देखते हैं, वही सीखते हैं। अब मेरे ख्याल से दादी और नानी होने के नाते मेरी भी जिम्मेदारी है कि उन्हें वैल्यू सिखाना है जो कि वह हमसे ही सीखेंगे। मैं अपनी पोती पोती नाती नातिन को बस प्यार ही देना नहीं चाहती बल्कि उनको कम उम्र में सभी स्किल्स और वैल्यू भी सिखाना चाहती हूं।

ताकि वह अपने आसपास की चीजों को ऑब्जर्व कर सकें। अब मेरे लिए बच्चे ज्यादा मायने है।” इस तरह जिस तरह अपने आप को आगे बढ़ाती हैं। वह बच्चों को सिखाना चाहती हैं। ताकि वह भी अपने करियर में आगे बढ़ सके।

ALSO READ:फैंस के लिए आई खुशखबरी, इतने दिन में ऋषभ पंत करेंगे मैदान में वापसी, क्या वर्ल्ड कप तक होंगे फिट? पूर्व तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा अपडेट