रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में आते हैं। इसी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अपने पति की दौलत का खूब इस्तेमाल करती हैं। नीता अंबानी अक्सर अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल और महंगे शौक को के लिए चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती है।

किसी भी कार्यक्रम में नीता अंबानी महंगे से महंगे आउटफिट को फ्लॉन्ट करती हुई दिखती है। इसी कड़ी में नीता अंबानी का एक और आउटफिट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस आउटफिट में नीता अंबानी ने एक डिजाइनर साड़ी पहनी है जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

नीता अंबानी की 40 लाख रुपए की साड़ी

नीता अंबानी की इस डिजाइनर साड़ी की कीमत को सुनकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। इस साड़ी को नीता अंबानी ने 2015 में पहना था। बता दें कि, इस साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है। इस साड़ी की कीमत सुनकर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि ऐसा क्या खास है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

नीता अंबानी की इस डिजाइनर साड़ी में सोने के धागे की कढ़ाई की गई है जो देखते ही बन रही है। इस साड़ी को नीता अंबानी ने 2015 में परिमल नाथवानी के बेटे की शादी में पहनी थी। इस साड़ी में नीता अंबानी को देखकर सभी लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे थे।

नीता अंबानी के ब्लाउज ने खींचा सभी का ध्यान

नीता अंबानी की डिजाइनर साड़ी के साथ उनका ब्लाउज भी काफी खूबसूरत था। इस साड़ी के ब्लाउज की बात की जाए तो इसके पीछे श्रीनाथ जी का चित्र बना हुआ था जिसकी कढ़ाई काफी सुंदर थी। नीता अंबानी को 40 लाख की साड़ी में देखकर कई दिनों तक लोग उनकी चर्चाएं करते हुए नजर आए थे।

नीता अंबानी को 40 लाख की सोने की कढ़ाई वाली साड़ी पहनने देखकर सभी की निगाहें उन पर ही टिकी हुई थी। इस लुक में नीता अंबानी बहुत खूबसूरत लग रही थी और लोग उनकी जमकर तारीफ करते हुए देख रहे थे।

Also Read: शुभमन गिल ने लगाया करियर का पहला शतक, शतकीय पारी के लिए मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार