एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता एक बार फिर मां बनी है‌। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी ने 31 मई यानी बुधवार को एक बेटी को जन्म दिया है।

ऐसे में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एक नन्ही परी आई है। यह श्लोका और आकाश अंबानी की दूसरी संतान है इससे पहले उनका 2 साल का एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी हैं।

अंबानी परिवार में खुशियों की लहर

पृथ्वी अंबानी कई बार अपने दादाजी यानी मुकेश अंबानी के साथ नजर आए हैं। ऐसे में श्लोका मेहताके दूसरी बार मां बनने से अंबानी परिवार में एक बार फिर खुशियों की लहर दौड़ी है। इस बेबी गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी को खूब सारी बधाइयां दी जा रही है। बता दें कि, श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार में अप्रैल के महीने में लिखता मुकेश अंबानी संस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान रिवील किया था।

2019 में शादी के बंधन में बंधे थे आकाश और श्लोका

दरअसल नीता मुकेश अंबानी संस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन श्लोका मेहता ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था जिसके बाद उनके फैंस को पता चला था कि श्लोका दूसरी बार मां बनने वाली है। इसके बाद अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते हुए भी देखा गया था।

बता दे कि, आकाश अंबानी श्लोका मेहता अंबानी की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते थे और दोनों ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी और वे दोनों एक ही क्लास में थे।

Also Read:रवि शास्त्री और विराट कोहली पर अनिल कुंबले ने निकाली भड़ास, कहा- ‘2019 विश्व कप में उसको नहीं ले गए वो सबसे बड़ी भूल थी’