Rishabh-Pant

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant)  30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने के कारण टीम इंडिया (Team India) से बाहर है। एक्सीडेंट के बाद से पंत के जीवन में काफी बदलाव आए हैं इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक बदलाव कर लिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या बदलाव किया है जो इस समय सुर्खियों में बना हुआ है।

ऋषभ पंत ने बदली जन्म तारीख

बता दे कि, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। वही उनका एक्सीडेंट 30 दिसंबर 2022 को रुड़की में ही हुआ। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो में जन्म तारीख बदली है। अपनी दूसरी जन्म तारीख उन्होंने 5 जनवरी 2023 रख दी है। पंत के कार एक्सीडेंट की बात करें तो उनकी कार 30 सितंबर सुबह करीब 5:30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के करीब रेलिंग से टकराई थी। एक्सीडेंट के बाद कार में आग लग गई।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में है ऋषभ पंत

एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को देहरादून के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से उन्हें मुंबई लाया गया। लेकिन अपडेट के मुताबिक पंत कुछ समय से ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी में है। अगर वह वर्ल्ड कप तक फिट होते हैं तो उनको टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अभी उनकी टीम में शामिल होने की बात पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ALSO READ:महेंद्र सिंह धोनी का यह खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में मचा रहा कोहराम, 22 चौके लगाकर ठोका शतक