भारतीय टीम के विस्फोटक खिलाड़ी विराट कोहली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी परियां खेली है जो क्रिकेट फैंस आज भी याद रखते हैं। अपने दमदार बैटिंग स्टाइल के साथ विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं।

विराट कोहली ने 2017 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी रचाई थी। 2020 में उनकी छोटी सी एक बेटी भी हुई जिसका नाम वामिका है। विराट कोहली अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं।

तमन्ना भाटिया के साथ जोड़ा गया था नाम

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया था। इनमें से एक टॉलीवूड की फेमस अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी है। ऐसे में अब तमन्ना भाटिया ने अपने और विराट कोहली के रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की।

दरअसल 2012 में तमन्ना भाटिया और विराट कोहली ने एक एडवरटाइजमेंट शूट किया था जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर ना ही तमन्ना ने कुछ बोला और ना ही विराट कोहली ने।

विराट कोहली के साथ में रिलेशनशिप को तमन्ना भाटिया ने खोला राज

ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने विराट कोहली के साथ में रिलेशनशिप की खबरों को पूरी तरह से अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने विराट कोहली से गिनकर शायद चार बातें की और इनके बाद हम दोनों कभी नहीं मिले। लेकिन इस बात में शक नहीं है कि विराट के साथ ब्रेक शूट करना बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था।

अगर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की बात की जाए तो मौजूदा समय में तमन्ना बॉलीवुड के एक्टर विजय शर्मा के साथ रिलेशनशिप में है। इसी के साथ तमन्ना और विजय जल्द ही लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आने वाले हैं। ये 29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही हैं।

ALSO READ:अब BCCI की राजनीति से तंग आ चुके है ये 3 खिलाड़ी, उन्मुक्त चंद की तरह भारत से पलायन कर दूसरे देश के लिए करेंगे डेब्यू