महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) फैन फॉलोइंग के मामले में सबसे ज्यादा आगे हैं। अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान धोनी ने कई ऐसे सैकड़ों रिकॉर्ड बनाए हैं जो अगले 100 सालों तक भी बरकरार रहने वाले हैं। शायद ही कभी कोई खिलाड़ी इन रिकॉर्ड को तोड़ पाए। लेकिन अभी इसकी उम्मीद नहीं की जा रही। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पांचवीं बार खिताब जीताया है। जिसकी वजह से वह और भी सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं अब उनके तीन ऐसे रिकॉर्ड है जिनको तोड़ना मुश्किल है।

200 वनडे मैचों की कप्तानी कर चुके धोनी

पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल खेलते हुए नजर आए। साल 2023 के आईपीएल में उन्होंने पांचवीं बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बना दिया। अब उनके रिकॉर्ड की बात करें तो पहला रिकॉर्ड 200 वनडे मैचों की कप्तानी का है। साल 2007 से 2018 के बीच उन्होंने 110 मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद 5 मैच टाई रहे और 74 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वह 200 मैचों की कप्तानी कर चुके हैं जो कि इंडियन कैप्टन के लिए आसान नहीं है और एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड है।

स्टंपिंग में कोई नहीं कर सकता धोनी की बराबरी

क्रिकेट में विकेटकीपर की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम सबसे आगे आता है। क्योंकि वह बल्लेबाजों की गुल्लिय उड़ाने में सबसे आगे है और अधिक स्टंपिंग के रिकॉर्ड भी धोनी के नाम ही दर्ज है। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने 350 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 123 स्टंपिंग की और 321 कैच भी लिए। इस रिकॉर्ड को तोड़ना भी मुश्किल है।

आईसीसी ट्रॉफी में भी बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बात करें तो वह एक ऐसे कैप्टन है जिन्होंने अपनी टीम को तीन बार आईसीसी की ट्रॉफी दिलाई है। साल 2007 में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फिर साल 2013 में चैंपियंस की ट्रॉफी जीती। धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना भी नामुमकिन ही लगता है।

READ MORE :इसे कहते है द ‘एशेज’, ऑस्ट्रेलिया को जीत के 30 रन इंग्लैंड को 2 विकेट, अंग्रेज फैंस की रुकी थी साँसे, कंगारुओ ने 2 विकेट से हासिल की रोमांचक जीत