तमिलनाडु प्रीमियर लीग

टी-20 की सबसे महंगी आखिरी गेंद इस समय चर्चाओं का विषय बनी हुई है। टी-20 के इतिहास में पहली बार देखा गया है कि एक गेंद पर 18 रन बनाए गए। आइए जानते हैं कि यह गजब कारनामा किस तरह से हुआ। बता दें कि, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे रिंकू सिंह (Rinku Singh) का लगातार छह छक्के लगाने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर देखा गया है।

यह ट्रेंड अब सात समुंदर पार भी देखा गया है। लेकिन गेम की आखिरी 1 गेंद पर 18 रन लेना एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। कई बार ऐसा होता है की आखिरी गेंद पर एक भी रन नहीं बन पाता। लेकिन एक ऐसा गजब कारनामा सामने आया है जहां बैट्समैन ने आखिरी की एक गेंद पर पूरे 18 रन बटोरे लिए।

इस तरह हुआ गजब कारनामा

बता दें कि, भारत की तमिलनाडु प्रीमियर लीग में 1 गेंद पर 18 रन बनाने का गजब कारनामा देखा गया है। इनिंग्स की आखिरी गेंद पर गेंदबाज अभिषेक तंवर ने ओवर डाला तो गेंद ने स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज संजय यादव के स्टंप उड़ा दिए थे। जिसके बाद सभी उनके आउट होने का जश्न मनाने लगे। लेकिन अंपायर ने नो बॉल दिया, नो बॉल मतलब फ्री हिट। बैट्समैन संजय यादव ने फ्री हिट पर छक्का लगा दिया। अब सबसे हैरानी की बात यह है कि फिर से नो बॉल ही दी गई। इस तरह गेंदबाजी कर रहे अभिषेक ने 8 रन दिए और बल्लेबाज ने 2 रन एक्स्ट्रा लिए।

Also Read:इंग्लैंड के नाटिंघम शहर में हुआ ट्रिपल मर्डर, एक था हाॅकी प्लेयर तो दूसरा था क्रिकेटर

आखिरी गेंद में इस तरह बने 18 रन

इसके बाद गेंद डालने का प्रयास कर रहे गेंदबाज ने दोबारा से वाइल्ड गेंद दे दी और फिर 1 रन एक्स्ट्रा मिल गया। अब तक 12 रन आ चुके थे। फिर वह आखरी लीगल गेंद पर बल्लेबाज ने दोबारा से छक्का जड़ दिया और इस तरह आखिरी गेंद पर 18 रन बने। आखिरी गेंद में 3 नो बॉल और 1 वाइड गेंद की वजह से 18 रन बटोरे लिए गए। इसका वीडियो फैनकोड ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ऑर्फेंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

तमिलनाडु प्रीमियर लीग का मुकाबला चेपॉक सुपर गिल्स और सलेम स्पार्टन्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेपॉक की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन का लक्ष्य बनाया और आखिरी गेंद पर संजय यादव ने 18 रन बटोरे। इस दौरान वह 12 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सलेम की टीम 169 रन ही बना सकी और इस वजह से सलेम टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Also Read:खत्म माना जाता था करिययर! टेस्ट के बाद अब धोनी के इस धाकड़ बल्लेबाज का हुआ वनडे टीम में एंट्री, कठिन तपस्या के बाद 5 साल बाद वापसी