आईपीएल 2023 की समाप्ति के बाद क्रिकेट से जुड़ी कई अहम खबर सामने आ रही है। इसी बीच अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े हेड कोच रिकी पोंटिंग की टीम से छुट्टी होने की खबर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि अब रिकी पोंटिंग की जगह अहम जिम्मेदारी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को दी जाएगी। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम का ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जिसको टीम की कोचिंग की भूमिका दी जाएगी।

आखिर क्यों किया जा रहा बदलाव

बता दें कि आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा और अंक तालिका में भी दिल्ली की टीम आखिरी नंबर पर रही थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने टीम में बदलाव करने का फैसला लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को हटाकर उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को जगह दी जा सकती है। साल 2018 से रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े हुए हैं। साल 2020 में रिकी पोंटिंग की मौजूदगी में आईपीएल में टीम ने पहला फाइनल खेला था।

इस खिलाड़ी को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हेड कोच के पद की जिम्मेदारी अब सौरव गांगुली को दी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिस तरह सौरव गांगुली पहले भी कई अहम पदों की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। वहीं इस जिम्मेदारी को भी अच्छे से निभाएंगे। साल 2019 में सौरव गांगुली टीम के मेंटर के रूप में मौजूद रहे थे। उसके बाद उन्होंने एक साल तक निदेशक के रूप में अपने सारे कर्तव्य पूरे किए। टीम मैनेजमेंट शानदार रिजल्ट देखने के लिए सौरव गांगुली को हेड कोच के पद पर नियुक्त कर सकती है।

Also Read: ‘2 साल की कड़ी मेहनत के बाद WTC FINAL में कम से कम 3 मैच होता तो..’, हार के बाद ICC पर भड़के रोहित शर्मा