भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चल रहे फाइनल के चौथै दिन का खेल शानिवार को खेला गया। जहां शानिवार को दूसरी पारी में भारत 444 रनों का विशाल लक्ष्य मिला। इसके बाद भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा। जो 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के कारण उनका विकेट काफी विवादों में छा गए। शुभमन गिल का विकेट पूरे समय में विवादों में रहा।

सोशल मीडिया पर शेयर किया कैच

दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम आकंउट पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें कैमरून ग्रीन उनका कैच पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर एक इमोजी भी जोड़ा है। उनकी इस स्टोरी पर कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। वही ट्विट्टर पर अंपायर के निर्णय से खुश नहीं

इसी बीच पाकिस्तानी पत्रकार ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है और लिखा है,

”शुभमन गिल की इंस्टाग्राम स्टोरी और ट्वीट, अब बहुत हो गया, एक खिलाड़ी खेल समाप्त होने से पहले ही अपने आउट होने के बारे में ट्वीट कर रहा है। उनकी मैच फीस में कटौती हो सकती है। और कानून के अनुसार अगर उंगलियां गेंद के नीचे हैं और गेंद घास को छू रही है, तो वह तब भी आउट है।”

ग्रीन ने ने पकड़ा क्लियर कैच

दरअसल दूसरी पारी में स्काॅट बोलैंड की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने स्लीप में खड़े होकर शुभमन गिल का कैच पकड़ा। जिसके बाद ऑन फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद भी इस निर्णय को रिव्यू किया गया। जिसके वीडियो में ये देखा जा सकता है कि कैच पकड़ने के समय गेंद जमीन से छुई थी।

कैमरून ग्रीन का हाथ जमीन से जा लगा था। बावजूद इसके अंपायर ने गिल को आउट दिया। थर्ड अंपायर के गलत निर्णय के बाद थर्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो काफी ट्रोल हुए, जिसमे पूर्व क्रिकेटर्स भी शामिल है। यह कैच काफी विवादित कैच हो गया।

ALSO READ:ASIA CUP 2023: हो गया फाइनल! पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप, भारत भी लेगा हिस्सा, जानें कहां खेलेगा सारे मुकाबले?