IPL 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसका फाइनल मुकाबला 28 मई 2023 को खेला जाना है जिसके लिए पहली फाइनलिस्ट टीम का नाम भी सामने आ गया है। आपको बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2023 के लिए पहली फाइनल इस टीम के रूप में सामने आई है।

वही 26 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बाद दूसरी फाइनलिस्ट टीम भी सामने आ जाएगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने IPL 2023 के इस सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा का नाम शामिल

ऐसा बताया जा रहा है कि, अगर इन खिलाड़ियों ने इसी तरह का प्रदर्शन दिखाया तो उन्हें टीम इंडिया में डायरेक्ट एंट्री मिल सकती है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम यशस्वी जयसवाल का है। यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसी के साथ इस लिस्ट में दूसरा नाम तिलक वर्मा का है। मौजूदा समय में तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई हैं।

इन खिलाड़ियों ने भी किया दमदार प्रदर्शन

इस लिस्ट में तीसरा नाम रिंकू सिंह का है। मौजूदा समय में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह द्वारा यश दयाल के ओवर में लगाए गए लगातार लगाए गए 5 छक्कों ने क्रिकेट फैंस के दिलों में उनकी एक खास जगह बना ली है।

बता दें कि, IPL 2023 में रिंकू सिंह 150 के स्ट्राइक रेट से 59 की औसत के साथ 474 रन बनाए हैं। इसी के साथ आई पी एल 2023 में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में जितेश शर्मा और मोहसिन खान का भी नाम शामिल है। जितेश शर्मा पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज है। उन्होंने IPL 2023 के इस सीजन में 14 मैचों में 156 स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं।

Also Read:क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मैरेज एनिवर्सरी पर 5 स्टार होटल नही, पत्नी अंजलि संग शाही लीची का लिया स्वाद