सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) सुर्खियों में बने होते हैं। सभी फैंस के दिलों में सलमान खान की शादी और उनके अफेयर को लेकर खलबली मची रहती है। इसी बीच फैंस उनकी अपडेट ही रखना चाहते हैं अब कुछ ऐसी ही बातें सामने आ रही है कि सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो एक्ट्रेस को ज्यादा पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन है वह खुशनसीब 2 एक्ट्रेस, जिनको सलमान खान पसंद करते हैं, साथ ही करोड़ों के गिफ्ट देते हैं।

इस एक्ट्रेस को पसंद करते सलमान खान

सलमान खान (Salman Khan) अपने बड़े दिल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस को काम दिलाने के साथ ही उनका करियर बनाने में बहुत मदद की है। अब सलमान जिस एक्ट्रेस को पसंद करते हैं उनमें से एक जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) है। अक्सर सलमान खान, जैकलिन के साथ अपना टाइम स्पेंड करते हैं और उनसे कुछ बातें भी शेयर करते हैं। जैकलिन को भी कई बार सलमान खान के परिवार के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं तीज त्योहारों के मौके पर या फिर बर्थडे पर भी सलमान खान जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट भी देते हैं।

इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे भाईजान

बॉलीवुड की बेबी डॉल और ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ भी सलमान खान के अफेयर की चर्चाएं जोरों शोरों पर थी। लेकिन कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी करके इन खबरों पर विराम लगा दिया। ऐसा माना जाता है कि सलमान खान कैटरीना कैफ को बेहद पसंद करते हैं। साथ ही कैटरीना को इंडस्ट्री में बड़े मुकाम पर पहुंचाने में सलमान का बड़ा हाथ है।

बता दें कि कैटरीना के बर्थडे पर सलमान खान ने एक हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई।

Also Read: आज अंतिम लीग मैच के साथ IPL 2023 से संन्यास लेंगे MS DHONI? CSK के कोच ने खुद किया खुलासा, धोनी के रिटायरमेंट पर दिया बयान