बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम मैन और नेशनल क्रश मानी जाने वाली ऋतिक रोशन अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने होते हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन अब एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। जिसकी चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से हो रही है।

इन दोनों को हमेशा अब एक साथ स्पॉट किया जाता है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए अब ऋतिक रोशन ने ऐसा घर खरीदा है, जिसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि ऋतिक रोशन ने किस तरह का घर लिया है।

ऋतिक रोशन ने खरीदा करीब 50 करोड रुपए का घर

‘फिल्मीमस्ती’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए घर खरीदा है। यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस उनको एक साथ देखने के लिए नजर टिकाए हुए हैं।

बता दें कि ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। अपनी स्ट्रांग ऑनस्क्रीन अपीयरेंस और स्टाइलिश लुक के चलते ऋतिक रोशन ने करीब 50 करोड रुपए में घर खरीदा है।

ऋतिक रोशन ने किया ट्वीट

घर खरीदने की बात पर ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं यह बात समझता हूं कि मैं हमेशा जिज्ञासा का विषय रहूंगा। लेकिन सबसे अच्छा यह होगा कि हम गलत जानकारी को परे रखें। खास तौर पर हमारी पत्रकारिता में जो कि एक बहुत जिम्मेदारी वाला काम है।”

सबा आजाद को गिफ्ट किया था फ्लैट

अभी कुछ समय पहले इसी तरह की खबर सामने आई थी जिसमें दावा किया गया कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद लिव-इन में रहने के लिए अपना घर शिफ्ट कर सकते हैं। इसी बीच सबा आजाद को 100 करोड़ रुपए का फ्लैट भी गिफ्ट किया गया। जिसमें 3 फ्लोर है। लेकिन अब 50 करोड़ का घर खरीदने पर कोई अधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही ऋतिक और सबा शादी कर सकते हैं।

Also Read: वानखेड़े में आया सूर्या का तूफ़ान, तबियत से की धुलाई, सचिन से लेकर अंबानी तक सूर्या का तूफ़ान देख हुए पागाल, फिर राशिद ने जड़ा 10 छक्का, फिर भी मिला हार