बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को सगाई कर चुके हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जो जमकर वायरल हो रही है। दोनों की सगाई बड़ी ही धूमधाम से दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित की गई। जिसको प्राइवेट रखा गया।

इसमें करीबी रिश्तेदारों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। इस सगाई को लेकर परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी काफी एक्साइटेड नजर आई। सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली भी आई। लेकिन इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बदतमीजी की गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक फैन ने सेल्फी के लिए प्रियंका चोपड़ा के साथ बदतमीजी की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने फैन को बदतमीजी करने से रोका।

बता दें कि एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा एक अलग लुक में नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्राउन ओवरसाइज्ड कपड़े पहने हुए थे। साथ ही ब्लैक कलर की कैप लगाई हुई थी। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर दिखाई दी तभी एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पीछे दौडा।

शख्स के साथ सेल्फी लेने लगी एक्ट्रेस

वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टीशर्ट पहने हुए शख्स ने प्रियंका चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को धक्का दे दिया। इसके बाद एक्ट्रेस थोड़ा परेशान नजर आई और फिर सिक्योरिटी गार्ड ने दूर जाने के लिए बोला।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा उसके साथ सेल्फी लेने लगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की सगाई में काफी खुश नजर आई। साथ ही उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी बेटी परिणीति के जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दी है। वहीं राघव चड्ढा भी परिणीती चोपड़ा के साथ काफी खुश लग रहे थे।

Also Read: वानखेड़े में आया सूर्या का तूफ़ान, तबियत से की धुलाई, सचिन से लेकर अंबानी तक सूर्या का तूफ़ान देख हुए पागाल, फिर राशिद ने जड़ा 10 छक्का, फिर भी मिला हार