मंगलवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के 16वें सीजन का 16वां मुकाबला गया। जहां मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने हुई। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। लेकिन दिल्ली की पारी के दौरान टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए।

सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल

दरअसल सूर्यकुमार के चोटिल होने की घटना जेसन बेहरेनडॉर्फ द्वारा डाले गए 17वें ओवर में घटी। जहां अक्षर ने ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का मारने का प्रयास किया लेकिन डीप में फील्डिंग कर रहे सूर्या ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके से हाथ से छूट गई और सीधे उनके मुंह पर आंख के करीब जाकर लगी।

गेंद सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर लगने के कारण वह फौरन नीचे बैठ गए और दर्द से काफी परेशान नजर आए। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फीजियो भी मैदान पर आए। उन्होंने सूर्या का इलाज किया। लेकिन सूर्या पवेलियन लौट गए। उनकी जगह रमनदीप सिंह टीम के लिए फील्डिंग करने आए।

सूर्यकुमार यादव एक बार फिर शून्य पर हुए आउट

वही अगर हम दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम 20 ओवर खेले बिना ही ऑल आउट हो गई। टीम 172 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान डेविड वार्नर ने 51 रन बनाए और अक्षर पटेल ने 54 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पहुंचने में मदद की।

वही जवाब में मुंबई इंडियंस ने अंतिम गेंद पर दो रन लेकर टीम को 6 विकेट से जीत मिली। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। हालांकि इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव फ्लाॅप रहे। वह इस मैच में भी शून्य पर आउट हुए।

ALSO READ:RCB vs LSG: अंतिम गेंद पर हार से टूट गए फाफ डु प्लेसिस, बताया- ‘क्या थी हार की असली वजह’