भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खूंखार बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते है। जब भी उनका बल्ला चलता है तो दुनिया के दिग्गज गेंदबाज़ उनके आगे पानी मांगते हुए नज़र आते है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसी पारियां खेली है। जिन्हे उनके फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। कुछ ऐसी ही पारी खेली थी उन्होंने साल 2017 में श्री लंका के खिलाफ इंदौर में जहां उन्होंने टी20 क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक बनाया था। आइए जानते है इस पारी के बारे में।

मात्र 35 गेंदों पर जड़ा था शतक

रोहित शर्मा ने 22 दिसम्बर 2017 श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में महज 35 गेंदों पर धमाकेदार अंदाज़ में शतक जड़ा था। जो टी20 क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक रिकॉर्ड है। उन्होंने ने श्रीलंका के खिलाफ महज 35 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया था। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले इस मैच में रोहित ने 43 गेंदों में 118 रनों की तूफानी पारी खेली थी. यह रोहित के करियर का दूसरा टी20 शतक था।

वही आपको बता दे कि रोहित सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले टी20 क्रिकेट इतिहास के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज़ हैं। अफ्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने भी उसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने यह कारनामा रोहित से पहले किया था। वहीं चेक रिपब्लिक के बल्लेबाज सुदेश विक्रमशेकरा ने साल 2019 में रोहित और मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

भारत ने दर्ज की थी विशाल जीत

इस मैच में, भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 260 रन बनाए थे। रोहित का केएल राहुल ने भी अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई थी। के एल राहुल ने भी 89 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी 172 रनों पर समाप्त हो गई। श्रीलंका की ओर से अकेले कुशल परेरा ने टीम का किला लड़ाया था और अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा किसी और बल्लेबाज़ ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी।

ALSO READ:WORLD CUP 2023 में सेमीफाइनल से बाहर होगी टीम इंडिया! रिकॉर्ड दे रही गवाही, 5 आईसीसी टूर्नामेंट, फाइनल सिर्फ 1