बीते दिनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के विरूध्द 209 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब इसके बाद अगला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साल 2025 में खेला जाएगा। जब तक भारत के कई ऐसे खिलाड़ी है जो बूढ़े हो जाएंगे। इसीलिए इन खिलाड़ियों को अपना अहंकार साइड में रखकर युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। आईये जानते है ऐसे खिलाड़ियों के बारे में।

1. रोहित शर्मा

इस समय भारत की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा की उम्र 36 साल हो गई है। उम्र को देखते हुए रोहित शर्मा को जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड देनी चाहिए और युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। ताकि यशस्वी जायसवाल और रितुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी अपनी जगह पुख्ता कर सके।

2. विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली की उम्र भी बढती जा रही है। उनकी उम्र 35 साल हो गई है। विराट कोहली को भी अपने अहंकार को साईड में रखकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर दूसरे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। ताकि युवा खिलाड़ी अपना हुनर का प्रदर्शन कर सके।

3. चेतेश्वर पुजारा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को जगहनहीं मिली है। उनको टीम इंडिया में जगह न मिलने के पीछे कई कारण हैं। जिसमें बढती उम्र भी एक बहुत बड़ा कारण है। जिसके कारण उन्हें भी जल्द ही टीम इंडिया से संन्यास ले लेना चाहिए।

4. अंजिक्य रहाणे

बीते दिनों 18 महीने के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले अंजिक्य रहाणे की उम्र भी बढती जा रही है। रहाणे की उम्र अब 36 वर्ष हो गई है। भले ही उन्होेंने अब टीम इंडिया में वापसी कर ली है लेकिन टीम इंडिया से उनको जगह खाली कर देना चाहिए। ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिले।

5. आर आश्विन

भारत के फ्रंटलाइन स्पिनर आर आश्विन की उम्र बढ़ती जा रही है। उनकी उम्र 37 साल हो गई है। वह साल 2025 तक 39 साल के हो जाएंगे। इसको देखते हुए उन्हें जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। ताकि युवा स्पिन गेंदबाजों को मौका मिल सके।

ALSO READ:6,4,4,4,4,4,4 वेस्टइंडीज मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का आया जलजला, तूफानी अर्शधतक ठोक मचाया तूफ़ान, खौफ में कैरेबियाई टीम