इस साल होने वाले ODI WORLD CUP 2023 के लिए 10 टीमें निश्चित हो गई है। गुरुवार को विश्व कप क्वालीफायर से नीदरलैंड और श्रीलंका की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। इसी के साथ अब इस साल होने वाले विश्व कप की 10 टीमें निश्चित हो गई है। अब इसके साथ इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शेड्यूल भी पूरा सामने आ गया है कि भारतीय टीम कब किस टीम से भिड़ेगी। आईये जानते है ODI WORLD CUP 2023 के शेड्यूल के बारे में।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी आगाज

भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से करेगी। जहां भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इसके बाद भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले खेलेगी। भारतीय टीम 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला इस विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है।

वही भारत क्वालीफायर टीमों में भारत का श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें साल 2011 विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी। इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ भारत का मैच 11 नवंबर को एम चिंदबरम मैदान पर उतरेगी।

ODI WORLD CUP 2023 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल :

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली

भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ

भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता

भारत बनाम नीदरलैंड, 11 नवंबर, बेंगलुरु

ALSO READ:ऋषभ पंत की जगह खाने को तैयार है ये खूंखार खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला मौका, पंत के लिए बंद होगा टीम इंडिया का दरवाजा