महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकॉर्ड बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भी क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई हुई है। आज हर कोई धोनी का दीवाना है। इसी बीच सचिन तेंदुलकर के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी है। अपने क्रिकेट करियर में धोनी ने बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर एक अच्छी भूमिका निभाई है। आज उनके बेस्ट रिकॉर्ड के बारे में बात करते हैं।

वनडे मैचों में धोनी का करियर

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने करियर में 350 वनडे मैच खेले हैं। जिनमें 84 बार धोनी नाबाद लौटे। इसके अलावा 50 बार रनों का पीछा करते हुए भी वह नाबाद लौटे हैं। बता दे कि भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम सबसे टॉप पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर धोनी का नाम आता है। इंटरनेशनल करियर में महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 38.09 औसत से 4876 रन बनाए हुए हैं।

धोनी का इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल करियर में धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 224 रनों का रहा। इन सबके अलावा महेंद्र सिंह धोनी 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इंटरनेशनल मैचों में धोनी की औसत से और 126 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बना चुके हैं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रनों का रहा। वनडे मैचों की बात करें तो उन्होंने 50.57 की औसत से 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। जिनमें उनका स्कोर 10773 का दर्ज किया गया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का सबसे सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 183 का रहा है।

ALSO READ:वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, अजीत अगरकर ने सूर्या को बनाया उपकप्तान, रोहित से छिनी कप्तानी